अर्जुन-जेसिया
जेसिया ने 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कुछ ही वर्षों में मॉडलिंग इंडस्ट्री की सेंसेशन बन गईं। लैक्मे, नीवीया, बॉम्बे डाइंग, पामोलिव और विमल जैसे बड़े ब्रांड का चेहरा रहीं जेसिया को एक वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी अवसर मिला था। उन्हें इंटरनेशनल मेकअप ब्रैंड लैनकम का चेहरा बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि उस समय उन्हें अपने घर की याद आ रही थी और वो परिवार से मिलना चाहती थीं।