अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नई दिल्ली में अपनी तमाम चर्चित फिल्मों मसलन ‘2 स्टेट्स’, ‘की एंड का’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग कर चुके अर्जुन कहते हैं, ‘ये सभी फिल्में मेरी फिल्मोग्राफी की सबसे खास फिल्में रही हैं, और इन फिल्मों से मुझे बड़ी पहचान मिली, जिसका मैं आभारी हूं।’ जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर दिल्ली अपनी नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह काम कर रही हैं।