पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के तलाक की अटकलें तेज हैं। कई दिनों से दोनों के बीच तनाव की खबरें आ रही हैं। इसी बीच सानिया और शोएब के रिश्ते में तल्खी आने की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर को बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शोएब मलिक और आयशा उमर के बीच कथित अफेयर है। लोग आयशा पर शोएब और सानिया की शादी को तबाह करने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, इस तरह के तमाम आरोपों के बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से सफाई दी है।