फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Bra Club: अंशुला कपूर ने लाइव वीडियो में किया ऐसा काम, तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं प्रियंका चोपड़ा

Mon, 04 Jul 2022 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंशुला कपूर-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन के इस दौर में ब्रा और अंडरगारमेंट्स का एक बड़ा बाजार खड़ा हो गया है। महिलाओं के लिए इसे एक अनिवार्य परिधान के तौर पर घोषित कर दिया गया है। मगर, सुविधा और सहूलियत की बात की जाए तो यह महिलाओं के लिए किसी 'झंझट' से कम नहीं है। बेशक कम ही लोग इस मसले पर बात करते हैं। इस मामले में शर्म और झिझक बड़ा कारण है, लेकिन दबे-छिपे ही सही अब लोग बात करने लगे हैं। हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने महिलाओं की सुविधा में आड़े आने वाले इस परिधान का जिक्र छेड़ दिया है। उन्होंने एक वीडिया साझा किया है, जिस पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है। हर महिला को यह अपनी सी बात लग रही है। इस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहा वीडियो
अपने भाई की तरह अंशुला कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक वीडियो साझा करके वह सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि इस वीडियो में अंशुला कपूर अपनी ब्रा निकालती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह काफी फ्री और खुश महसूस कर रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव से इसका साफ अंदाजा हो रहा है। अंशुला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में लिखा यह
अंशुला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'संडे ब्रंच के बाद घर वापस आने के बाद का सबसे शानदार हिस्सा।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा है, 'नो ब्रा क्लब'। अंशुला के इस वीडियो से तमाम महिलाएं अपने आप को जोड़ पा रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट
अंशुला के इस पोस्ट पर जहां आम महिलाएं कमेंट करके अंशुला की बात पर सहमति दर्ज करा रही हैं, वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने वीडियो पर लिखा, 'एव्रीडे'। इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। प्रियंका के कमेंट से साफ पता चल रहा है कि वह भी घर पर रहते हुए ब्रा पहनने के पक्ष में नहीं हैं। प्रियंका के अलावा एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'मेरे लिए तो हर दिन संडे ही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कम से कम किसी ने तो इस बारे में बात की।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'यह सबसे शानदार फीलिंग होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें