arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन की इस तस्वीर को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ है। जिससे साफ पता चलता है कि ये तस्वीर उस दौर की है जब अर्जुन ने फिल्मों में आने के बारे में भी नहीं सोचा होगा। ये कोई पहली तस्वीर नहीं है। अर्जुन इससे पहले भी कई थ्रोबैक तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा कर चुके हैं। जिसमें वो अपने पिता, मां, कभी चाचा अनिल कपूर तो कभी सोनम कपूर के साथ भी नजर आते रहते हैं।