फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस नाक को छुपाते रहते थे शाहरुख उसकी वजह से मिली थी पहली फिल्म, हेमा ने कही थी ये बात

Tue, 21 Apr 2020 09:57 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से सिनेमा ठप्प पड़ा है। ऐसे में न किसी नए कार्यक्रम का शूट हो रहा है और न ही किसी फिल्म की शूटिंग की जा रही है। वहीं टीवी पर भी पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों को सिनेमा और सितारों के पुराने किस्सों से रूबरू करवा रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज आपको शाहरुख खान की नाक से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
शाहरुख जब 15 साल के थे तब कैंसर से उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता न सिर्फ एक  वकील बल्कि एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वो जब 14-15 साल के थे तो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गए और बाद में वो मौलाना अबुल कलाम आजाद के खिलाफ चुनाव भी लड़े लेकिन हार गए। वहीं उन्होंने कई बिजनेस में हाथ आजमाए लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन

3 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान का नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ नजदीकी रिश्ता रहा है। शाहरुख के पिता 1974 तक एनएसडी में मेस चलाते थे और तब शाहरुख अपने पिता के साथ वहां जाया करते थे। वहां शाहरुख को रोहिणी हटंगड़ी, सुरेखा सिकरी, रघुवीर यादव, राज बब्बर जैसे कलाकार अभिनय करते दिखते थे। वो इब्राहिम अलकाजी के साथ रहते और 'सूरज का सातवां घोड़ा' जैसे नाटकों का रिहर्सल देखते। इस प्रकार अभिनय और सिनेमा से उनका जुड़ाव शुरू हुआ था।

4 of 6
shahrukh khan
1991 में शाहरुख खान पहली बार फिल्म हेमा मालिनी की 'दिल आशना है' में नजर आए थे जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म 25 जून 1992 को 'दीवाना' रिलीज हुई थी। कुछ साल पहले जब शाहरुख खान को सिनेमा में 25 साल पूरे हुए थे तो समर खान की लिखी किताब 'SRK-25 इयर्स ऑफ लाइफ' की लॉन्च हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : instagram
किताब लॉन्च के दौरान शाहरुख ने एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि, 'जब मैं हेमा जी के साथ फिल्म 'दिल आशना है' कर रहा था, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हें यह फिल्म तुम्हारी नाक की वजह से मिल रही है। क्योंकि यह बाकी सबसे अलग है। हेमा जी की इस बात से मुझे काफी हैरानी हुई थी, क्योंकि मैं अपनी जिस नाक को सबसे छुपाता घूमता था वही हेमा जी को पसंद आ गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख ने आगे बताया था, 'ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिनको ड्रीम गर्ल से कॉम्पलीमेंट सुनने को मिलते हैं। मैं उनमें से एक हूं।' इसके बाद शाहरुख ने अपने करियर को जीत का जूनून बताते हुए कहा था, '25 साल पहले जब मैं बॉलीवुड में आया था तो मैं भी एक आम लड़के की तरह ही था, जिसकी आंखो में सपने थे और दिल में जुनून.! इसी जूनून ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचा दिया। जीवन के उतार-चढ़ाव से मैंने इतना कुछ सीख लिया है कि सफलता और असफलता को आराम से मैनेज कर सकता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें