फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के बारे में अर्जुन कपूर का बड़ा खुलासा, कहा इस खास काम के बाद ही करूंगा विवाह

Thu, 16 Aug 2018 05:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है। हाल ही में अर्जुन ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उनके इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने कहा है कि जब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और अर्जुन की छोटी बहन अंशुला की शादी हो जाएगी उसके बाद ही वह अपनी शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इन सब में कितना समय लगेगा। हो सकता है कि दोनों की शादी होने में 4 से 6 साल भी लग जाएं लेकिन इसके बाद ही वह शादी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
सोनम की शादी को याद करते हुए अर्जुन ने कहा, 'उस शादी में अनिल कपूर सबसे ज्यादा खुश थे क्योंकि वहां आए सभी लोग उनसे कह रहे थे कि वह सोनम के पिता जैसे नहीं लग रहे हैं। लोगों ने उनसे यह भी कहा था कि ऐसा लग रहा है कि उनकी बहन की शादी हो रही है।' 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि इस समय अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ 'इश्कजादे' में उनकी को-स्टार रहीं परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें