अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था । अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आए थे ।
विज्ञापन
2 of 6
अर्जुन कपूर
हाल ही में अर्जनु ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की । जिस समय श्रीदेवी का निधन हुआ था उस समय अर्जुन ही थे जो अपने पिता बोनी कपूर के साथ खड़े रहे थे । अर्जुन और श्रीदेवी का रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा ।
विज्ञापन
3 of 6
अर्जुन कपूर
इसके बावजूद श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपने पिता को संभालने के लिए मुंबई से दुबई पहुंच गए थे । वहां से अपनी सौतेली मां के पार्थिव शरीर को लेकर भारत वापस आए थे । उस समय हर किसी ने अर्जुन की बहुत तारीफ की थी। अब इस बारे में अर्जुन ने अपने विचार शेयर किए ।
4 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन से पूछा गया कि आपने श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता के पास पहुंचकर हीरो जैसा काम किया था। इस पर अर्जुन ने कहा, 'हीरो, आपने बहुत बड़ा शब्द बोल दिया है । मैं समझ रहा हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं । लेकिन मैं कोई काम ये सोचकर नहीं करता कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। मुझे जो सही लगता है मैं वो करता हूं । ये सारे विचार सिर्फ दिल को दुखाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन कपूर
अपने दुबई जाने के फैसले पर अर्जुन ने कहा, 'मैं ये सोचकर खुश हूं कि मैंने अपने दिल की सुनी । लेकिन मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे दुश्मन के साथ भी कभी ऐसा कुछ हो । अगर मेरी मां होती तो वो भी मुझे यही करने को कहतीं । मैंने कोई हीरो जैसा काम नहीं किया ।'
'मेरी मां मेरे पिता को बहुत प्यार करती थीं । वो भी चाहतीं कि ऐसे समय में मैं अपने पिता के पास रहूं । उनके करीबी लोग उनके पास रहें । ये पल बहुत मुश्किल था । मैंने भी ये सब झेला है । मेरे अंदर जो खालीपन है वो सिर्फ अंशुला को महसूस होता है और वो ही इसे भर सकती है ।'