फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही धड़ाम, कलेक्शन में 46 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

Fri, 19 Apr 2019 02:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kalank - फोटो : file photo
धर्मा प्रोडक्शंस की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। पहले दिन साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली करण जौहर की इस फिल्म ने सेकंड डे की गिरावट का भी रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 'कलंक' के कलेक्शन में 46 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, किसी फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन की ये साल की सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
संजय लीला भंसाली की तरह का सिनेमा बनाने की फिल्म निर्माता करण जौहर की कोशिश बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हो गई है। करण जौहर ने बुधवार को अपनी फिल्म का पहले ही दिन रिकॉर्ड कलेक्शन होने पर मुंबई में जबरदस्त पार्टी दी और अपने सारे मित्रों को भी इसके लिए आमंत्रित किया। लेकिन, फिल्म की असली रिपोर्ट मिलने के बाद फिल्म में काम कर रहे दोनों सीनियर कलाकार माधुरी दीक्षित और संजय दत्त इस पार्टी में नहीं गए।
विज्ञापन

3 of 5
Kalank - फोटो : instagram
यही नहीं फिल्म 'कलंक' के सहनिर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी इस पार्टी से दूरी बनाए रखी और अपने परिवार के साथ एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म 'कलंक' की सोशल मीडिया पर इसके ट्रेलर के रिलीज के साथ ही आलोचना होने लगी थी और इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के सिनेमा की नकल बताया जाने लगा। फिल्म के गाने रिलीज हुए तो मामला और बिगड़ गया। करण जौहर का नाम जुड़ा होने के कारण 'कलंक' को ओपनिंग बहुत बढ़िया मिली लेकिन फिल्म देखकर निकले लोगों ने इसे उम्मीदों के मुताबिक नहीं बताया। 

4 of 5
kalank - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर फिल्म को आलोचना मिलने का असर हुआ और गुरुवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11 करोड़ 45 लाख रुपये ही कमा सकी। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'कलंक' ने पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए। लेकिन, दूसरे ही दिन ये कलेक्शन 46 फीसदी से ज्यादा गिरकर 11 करोड़ 45 लाख रुपये पर आ गया। फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ छह लाख रुपये की कमाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
इसे सुपर हिट का तमगा पाने के लिए पहले वीकएंड तक सौ करोड़ रुपये और अगले गुरुवार तक कम से कम 160 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। महावीर जयंती और गुड फ्राईडे की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बुधवार को रिलीज की गई फिल्म 'कलंक' को इस लंबे वीकएंड का फायदा मिलता भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें