फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल पहले इस अभिनेता की मां ने दुनिया को कहा था अलविदा, सोशल मीडिया पर हुए भावुक

Wed, 25 Mar 2020 04:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के 25 मार्च ऐसी तारीख है जो कभी भुलाई नहीं जा सकती है। आज से  आठ साल पहले यानी साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अर्जुन कपूर ने मां मोना को डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पोस्ट करके याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mona Kapoor Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के साथ उनकी मां और बहन अंशुला भी नजर आ रही हैं। थ्रोबैक तस्वीर के साथ ही में अर्जुन कपूर ने एक बड़ा सा भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। अर्जुन के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor, Mona Shourie Kapoor, Anshula Kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपको गए आठ साल हो गए। दुनिया आज थम सी गई है लेकिन मेरी और अंशुला की दुनिया उस वक्त रूक गई थी जब आप हमें छोड़ गई थीं। हमने सबकुछ समेटने की कोशिश की। कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ दिन मुश्किल। मैं पिछले 8 साल से बतौर एक्टर सर्वाइव कर रहा हूं, अंशुला ने भी अपना बिजनेस शुरू कर दिया है।'
 

4 of 5
Arjun kapoor
आगे अपने पोस्ट में अर्जुन लिखते हैं, 'अंशुला ही घर को संभाल और चला रही है और मुझे कुछ भी जरूरत होती है तो मैं अंशुला के पास ही जाता हूं। इस वक्त दुनिया बदल गई है मां, मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस वक्त यहां होती, मैं आपके साथ ज्यादा समय बिता पाता क्योंकि जब आप थीं तो मैं वेट लूज करने और एक्टिंग क्लासेज के चलते, इश्कजादे की शूटिंग के चलते आपकी कीमोथैरेपी के दौरान आपसे दूर ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun kapoor
अपने पोस्ट के आखिर में अर्जुन ने लिखा, 'मां मैं आपसे प्यार करता हूं, मैं फोन पर चेक करता हूं लेकिन आपका नाम शो नहीं होता...मैं उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होंगी खुश होगीं और हमें देख रही होंगी।' अर्जुन कपूर के इस भावुक पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले ही अर्जुन कपूर की मां का कैंसर से निधन हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें