hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा, 'ऐसे समय में अपने छोटे बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आईडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं। हमें यह वक्त सिखा सकता है कि अपने बच्चों पर दूसरे के अधिकार का उल्लंघन किए कैसे साथ साथ रहा जा सकता है।'