फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बहन के छोटे कपड़ों पर बनी खबर देख भड़क उठे अर्जुन कपूर, मीडिया को ये बात कहकर लताड़ा

Tue, 05 Jun 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हो गए हैं । जाह्नवी और खुशी कपूर की भाई अर्जुन के साथ ऐसी बॉन्डिंग पहले कभी नहीं देखने को मिली । हाल ही में जाह्नवी अपने कोस्टार ईशान खट्टर के साथ डिनट पर जाते हुए स्पॉट हुई थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
जाह्नवी कपूर
यहां उन्होंने छोटी ड्रेस पहनी हुई थी । फोटो सोशल मीडिया पर आई तो ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । इस पर किसी बड़े मीडिया संस्थान ने खबर बना दी ।



 
विज्ञापन

3 of 6
Janhvi kapoor
खबर की हेडिंग में लिखा था कि जाह्नवी ने क्यूट ड्रेस पहनी है लेकिन ट्रोलर्स को लग रहा है कि वो शायद कुछ जरूरी चीज पहनाना भूल गई हैं । इस खबर पर अर्जुन भड़क गए और संस्थान को जमकर लताड़ा ।
 

 

4 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना दिया ।  ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीडिया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है ।'  बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं  है जब अर्जुन अपनी बहन की खबर पर नाराज हुए हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर
इससे पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर खबर बनी थी और अर्जुन ने उन पर अपना गुस्सा निकाला था । उन्होंने ट्वीट किया था- ये शर्मनाक है कि आपकी आंखें यही सब देखती हैं ।  इसी तरह हमारा देश एक यंग वुमेन को देखता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
बता दें कि अर्जुन इन दिनों 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी । वहीं जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो चुकी है । फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी । हाल ही में उनका फोटोशूट वायरल हुआ था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें