फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 17 साल बड़े शाहरुख खान के प्यार में पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, अब 10 साल छोटे एक्टर पर आया दिल

Tue, 05 Jun 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के अलावा अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । प्रियंका के अफेयर की खबरें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक हैं । सोशल मीडिया पर अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका की फोटो वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra with nick jonas
फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं ।इसके बाद प्रियंका और निक डिनर डेट पर भी जाते देखे गए । कुछ समय बाद निक ने प्रियंका की एक फोटो पर कमेंट करते हुए दिल का इमोटिकॉन बनाया ।
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
इससे निक और प्रियंका के अफेयर की खबरें और पुख्ता होती जा रही हैं । लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं । निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं । निक का जन्म 1992 में हुआ था ।

4 of 7
priyanka chopra with friends
वहीं प्रियंका की डेट ऑफ बर्थ 1982 है । प्रियंका से निक जोनस की मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी । इसके बाद दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले देखे गए। दोनों को बेसबॉल मैच के दौरान भी साथ देखा गया । 
विज्ञापन

5 of 7
Priyanka Chopra
वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना है कि किसी विदेशी के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में सोच भी नहीं सकतीं । ऐसे में सच्चाई क्या है, ये तो प्रियंका ही बता सकती हैं । इससे पहले प्रियंका का दिल शाहरुख खान पर आया था । 
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'डॉन' के दौरान दोनों करीब आए थे । दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था । खबरों की मानें तो जब ये बात शाहरुख की पत्नी गौरी को पता चली तो उन्होंने प्रियंका को घर बुलाया और उनसे किंग खान से दूर रहने को कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा
इसके बाद प्रियंका ने शाहरुख से दूरी बना ली । फिर दोनों ने एक-दूसरे से पूरी तरह से कॉन्टैक्ट खत्म कर लिया । कई मौकों पर तो दोनों एक-दूसरे को अवॉयड करते भी नजर आए । यहां खास बात यह है कि उस वक्त प्रियंका को 17 साल बड़े एक्टर से प्यार हुआ था और अब 10 साल छोटे से हुआ है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें