फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई लोकल के शुरू होने पर शख्स ने झुका लिया सिर, Viral Photo देखकर भावुक हुए अर्जुन-मलाइका

Fri, 05 Feb 2021 02:22 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जन, मलाइका - फोटो : Social media

मुंबई की लाइफ लाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन के शुरू होते ही एक भावुक तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब सराही गई। अब इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स की भी नजर पड़ रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने प्रशंसा और आशावादिता का उल्लेख करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन सोशल मीडिया हैंडल - फोटो : Social media

हालांकि इस कपल ने फोटो का कैप्शन अलग अलग दिया है। अर्जुन कपूर ने लिखा ‘ जब भी आपको लगे कि चीजें सही नहीं जा रहीं तो थोड़ा रुकिए और सोचिए कि हम में से बहुत से ऐसे खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने ये कुछ कठिन महीने झेले इस बात की चिंता किए बगैर कि वे कैसे काम करेंगे जब सबकुछ खुल जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया हैंडल - फोटो : Social media

वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा ‘तस्वीर ने मुझे अंदर तक छुआ। मैं इसे महसूस करती हूं।’ फोटे में जानकारी दी गई है कि मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा कर दी है कि 1 फरवरी से लोकल ट्रेन सेवा शुरू हो रही है।

4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

इस कपल ने बी-टाउन सेलिब्रिटीज के उलट स्टोरी शेयर की जो हमेशा पब्लिसटी और लाइमलाइट में बने रहने के लिए दनादन पोस्ट और स्टोरीज डालते रहते हैं। हालांकि इन दिनों कुछ अन्य सेलेब्ज भी सामाजिक कार्यों में तत्परता दिखा रहे हैं तो कुछ राजनीतिक विवादों में भी बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई लोकल ट्रेन - फोटो : Social media

वहीं इन दोनों ने आम जीवन से जुड़ी फोटो शेयर कर एक संदेश भेजने की कोशिश की है। इस तस्वीर में पीठ पर बैग टांगे अपने जीवन को रफ्तार देने के इरादे से निकला एक शख्स ट्रेन में प्रवेश कर रहा है। खास बात ये है कि ट्रेन में घुसने से पहले वे इसे झुक कर चूम रहा है। तस्वीर बता रही है कि क्यों ये ट्रेनें मायानगरी के आम लोगों के लिए लाइफलाइन कही जाती हैं। इसे देखकर नेटिजन्स भावुक हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें