फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी से लेकर करण जौहर तक, इस सितारों के आलीशान घर को गौरी खान ने बनाया है 'स्वर्ग'

Fri, 05 Feb 2021 02:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गौरी खान ने इन बॉलीवुड सितारों के घर किए डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां अपनी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मायानगरी में ये सितारे काफी महंगे और पॉश इलाको में रहते हैं। इनके घर की साज-सजावट तो देखते ही बनती है। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इंडस्ट्री के ज्यादातर स्टार्स के आशियाने को शाहरुख खान की जीवन संगिनी गौरी खान ने सजाया है। गौरी खान इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में एक मशहूर नाम है। आज हम आपको बताते हैं गौरी खान के डिजाइन किए गए कुछ सबसे शानदार और महंगे सेलिब्रिटी घरों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Ranbir Kapoor, Gauri Khan - फोटो : social media
रणबीर कपूर
इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय रणबीर कपूर बांद्रा के पाली हिल में एक आलीशान बैचलर पैड में रहते हैं। यह घर अभिनेता ने लगभग 35 करोड़ में खरीदा था। गौरी खान द्वारा डिजाइन किए गए घर के लिविंग रूम की दीवारें पेस्टल रंग की, साथ में आरामदायक सोफा और छत पर झूमर लगा हुआ है। जिसकी सुंदरता और सादगी देखने लायक है। बता दें कि रणबीर के घर में एक मिनी थिएटर भी मौजूद है और उनके दो कुत्तों के लिए खासतौर पर एक बड़ा स्पेस डिजाइन किया गया है। गौरी खान ने रणबीर के मुताबिक उनके घर का इंटीरियर तैयार किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
गौरी खान, नीता अंबानी - फोटो : social media
नीता अंबानी 
गौरी खान ने भारत के सबसे अमीर हस्ती मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया के बार को डिजाइन किया है। गौरी खान ने इसे अपना एक खास प्रोजेक्ट बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी और नीता अंबानी की एक तस्वीर भी साझा की थी।

4 of 7
जैकलीन फर्नांडिस, गौरी खान - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडीज
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस के घर को भी गौरी खान ने ही सजाया है। जैकलीन के घर में उनका पसंदीदा स्थान लिविंग रूम है। जहां वह बैठकर किताबें और स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। कमरे में एक फैंसी सीढ़ी को डिजाइन किया गया है। उसके पास ही एक मैग्जीन होल्डर बना है। 
विज्ञापन

5 of 7
Alia Bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर के अपार्टमेंट के पास ही अपना घर खरीदा है जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये है। उस घर को भी गौरी खान ही डिजाइन कर रही हैं। कुछ समय पहले ही गौरी ने खुद डिजाइन की हुई वैनिटी 'मूविंग होम' तैयार करके दी है। जिसके अंदर आलिशान डिस्को वाइब बनाई गई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सिद्दार्थ मल्होत्रा के घर की तस्वीरें - फोटो : social media
सिद्दार्थ मल्होत्रा
रणबीर की तरह ही सिद्दार्थ भी मुंबई के पाली हिल में स्थित एक आलीशान बैचलर पैड में रहते हैं। जिसे गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। सिद्धार्थ के आलीशान घर में चेवरोलीन फ्लोरिंग, लाइटिंग और स्टाइलिश वॉलपेपर और वुडन वर्क देखने को मिलेगा। सिद्धार्थ के घर में वुडेन टेबल, ब्राउन और ग्रे शेड के सोफे, दीवारों पर कुछ तस्वीरों और पेंटिंग के साथ घर का लुक एलिगेंट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करण जौहर के घर की छत - फोटो : social media
करण जौहर
करण जौहर कार्टर रोड पर एक आलीशान डुप्लेक्स में रहते हैं जिसमें एक बड़ी छत है जो पार्टी करने के लिए एक शानदार जगह है। करण के घर में उनके बच्चों के लिए एक खूबसूरत नर्सरी है। खास बात है कि दोनों को गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें