मुंबई की लाइफ लाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन के शुरू होते ही एक भावुक तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब सराही गई। अब इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स की भी नजर पड़ रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने प्रशंसा और आशावादिता का उल्लेख करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है।