फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, सारे गिले-शिकवे भूल मां को लाने गए दुबई

Tue, 27 Feb 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अर्जुन कपूर
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। दुबई में उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम 7 बजे तक श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा। साथ ही दुबई में बोनी कपूर से सरकारी वकील पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
अर्जुन कपूर
हाल ही में खबर आई है कि इस नाजुक वक्त में अपने पापा का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए निकल गए हैं। दो दिन पहले श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी। तब से अब तक उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। अपने परिवार की मदद के लिए अर्जुन वहां पहुंच रहे हैं।



 
विज्ञापन

3 of 8
अर्जुन कपूर
श्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।' इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए काफी नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।




 

4 of 8
अर्जुन कपूर
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही वो अपनी शूटिंग छोड़कर दौड़े चले आए। इतना ही नहीं जिन बहनों जाह्नवी और खुशी से वो बात तक नहीं करते थे उनको गले लगाकर संभाला। श्रद्धांजली देने वालों में अर्जुन कपूर सबसे आगे रहे। अपनी उस नफरत वाली इमेज को अर्जुन ने पूरी तरह से बदल दिया है।
विज्ञापन

5 of 8
अर्जुन कपूर
बता दें कि अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे। उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था। 
विज्ञापन

6 of 8
arjun kapoor
अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने श्रीदेवी के साथ उनकी ट्यूनिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूं कि मेरे अंदर श्रीदेवी और बोनी कपूर के लिए तमाम तरह की भावनाएं थीं। मैं सिर्फ आगे देखता हूं।' 'क्या हो सकता था, और क्या हो सकता है, क्या होना चाहिए के बजाए मैं चीजों को अलग तरह से देखता हूं।' 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
अर्जुन ने श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा, 'हमारे अच्छे संबंध थे। मैं मेरे पिता की जिंदगी में मौजूद हर किसी का सम्मान करता हूं। जाहिर है वह मुझसे ऐसा करने की ही उम्मीद भी करते हैं। इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं और उनके लिए कुछ भी गलत नहीं सोचता हूं।' अर्जुन के करियर के प्रति श्रीदेवी काफी सपोर्टिव रही हैं? इस सवाल पर अर्जुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह थीं लेकिन हमने कभी साथ बैठ कर इस बारे में बात नहीं की कि उन्हें मेरा काम पसंद आया या नहीं।'
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'हमारे और उनके बीच एक अलग तरह की अंडरस्टैंडिंग थी क्योंकि हम दोनों की जिंदगी में एक शख्स था जिसे हम प्यार करते थे। यह बहुत सरल सी बात है।' फिलहाल अर्जुन दुबई पहुंचने वाले हैं। वो श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर परिवार के साथ लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें