फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत पर बॉलीवुड का बड़ा बयान, खुलासों पर नहीं कर पा रहें यकीन

Tue, 27 Feb 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sridevi
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके फैंस भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी की मौत पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने क्या प्रतिक्रिया दी है आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Shekhar kapoor
निर्देशक शेखर कपूर :-

उनकी पलकें झपकाने वाली कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी। यहां तक कि उनकी मौत पर दुख जताने के समय भी मैं उनकी अद्भुत कॉमिक टाइमिंग की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। मुझे दुनिया में एक भी ऐसा कलाकार नहीं मिला जो उस तरह से उस सीन को कर सकता हो।
 
विज्ञापन

3 of 7
Saroj Khan
सरोज खान:-

मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। हम इस पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। हम सभी उन्हें प्यार करते थे। मैं और कुछ नहीं कह सकती हूं। 

4 of 7
फाइल फोटो
अमोल पालेकर:-

यह दिल दुखाने वाली खबर है क्योंकि अभी वह बहुत ही कम उम्र की थीं। हमारी काफी अच्छी दोस्ती थी। उस समय वह बहुत ही कम उम्र की थीं और मुझे अभी भी याद है कि वह कितनी शर्मीली और खुद में रहने वाली थीं क्योंकि वह अंग्रेजी बोलने में बहुत सहज नहीं थीं।
विज्ञापन

5 of 7
अनुपम खेर
अनुपम खेर:-

श्रीदेवी हमेशा मेरी यादों में रहेंगी। इस तरह से बात करना की वह थीं, यह मुझे बहुत ही अजीब लग रहा है। हमने अपने देश का सबसे बड़ा सितारा खो दिया है। मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वास्तव में क्या हुआ है यह समझने में कई साल लग जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
हेमा मालिनी:-

बॉलीवुड में सुपरस्टार जैसे सबसे ऊंचे मुकाम को हासिल करने के बावजूद मैं उनके संस्कारों के लिए उनकी इज्जत करती हूं। वह कभी भी अपने दक्षिण भारतीय संस्कारों से समझौता नहीं करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शबाना आजमी:-

बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने श्रीदेवी की मौत के बाद हर साल होने वाली होली पार्टी को रद्द कर दिया है। आजमी ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीदेवी के निधन के कारण जानकी कुरीर में 2 मार्च को होने वाली हमारी होली पार्टी रद्द की जाती है। श्रीदेवी की मौत की सूचना मिलने पर अनिल कपूर के घर सबसे पहले पहुंचने वालों में से शबाना आजमी एक थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें