फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर रियल लाइफ में भी किसी इश्कजादे से कम नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए नौ साल हो गए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में की हैं।
सुर्खियों में रहती है अर्जुन-मलाइका की जोड़ी
अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों वैकेशन और डेट्स पर भी स्पॉट होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते अब किसी से छिपे नहीं हैं।
अर्जुन कपूर ने खरीदा नया घर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कई बार खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। अब अर्जुन मलाइका के पड़ोसी हो गए हैं। अर्जुन ने नया घर खरीदा है। इसको लेकर अभिनेता एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।