अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram/arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने अपनी मां की एक तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि ‘नौ साल हो गए हैं। ये सही नहीं है। मैं आपको याद करता हूं, मां प्लीज वापस आ जाओ ना। मैं याद करता हूं जब आप मेरे बारे में चिंता करती थी। मेरे लिए फिक्र करती थी। मैं याद करता हूं जब आप मुझे कॉल करती थी तो मेरे फोन पर आपका नाम आता था। मैं याद करता हूं घर आना और आपको देखना।‘