बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैैं। अर्जुन कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले करीब 140 किलो वजन घटाया है। अर्जुन कपूर के कभी भी अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से रिश्ते अच्छे नहीं रहे। तो चलिए आज आपको अर्जुन कपूर की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' से बतौर असिस्टेंट की थी। अर्जुन कपूर को अपनी पहली कमाई का चेक 17 साल की उम्र में मिला था।
विज्ञापन
3 of 11
Arjun Kapoor
फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। कहा जाता है कि सलमान खान ने अर्जुन को बॉलीवुड में आने के लिए प्रेरित किया था। यहां तक कि सलमान की वजह से ही अर्जुन ने अपना वजन कम किया।
4 of 11
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान को करीब 2 साल तक डेट किया। खबरों की मानें तो अर्जुन सलमान खान से इतना डरते थे कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप की बात खुद जाकर खान परिवार को बता दी थी।
विज्ञापन
5 of 11
arjun kapoor
अर्जुन अपनी मां मोना कपूर से काफी जुड़े हुए हैं। यहां तक कि मां की याद में अपनी दायी कलाई पर 'मां' नाम का टैटू भी बनवाया है।
विज्ञापन
6 of 11
arjun kapoor
अर्जुन कपूर के सौतेली मां श्रीदेवी के साथ रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे। इसकी वजह बोनी कपूर का मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी करना था। इस बात का अर्जुन पर गहरा असर पड़ा था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से काफी कम मिलते हैं। इसलिए उनके लिए ये रिश्ता मायने ही नहीं रखता है।
विज्ञापन
7 of 11
arjun kapoor at sonam house
अर्जुन कपूर ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली थी जिसमें उनका साथ वरुण धवन ने दिया था।
8 of 11
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ साल 2012 में आई 'इशकजादे' से इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ हफ्ते पहले ही मोना कपूर का निधन हो गया था।
9 of 11
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'नो एंट्री' और 'वॉन्टेड' फिल्में शामिल हैं।
10 of 11
arjun kapoor
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन के उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते काफी सुधर गए हैं। श्रीदेवी के बाद अर्जुन को दोनों बहनों का सपोर्ट करते हुए कई बार देखा गया।