फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ पर बोल्ड कमेंट्स की बौछार, यूजर्स बोले-ट्रेलर जबरदस्त है

Mon, 25 Jun 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gold
अक्षय कुमार मौनी रॉय स्टाटर फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अक्षय का देशभक्त अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग के साथ-साथ इमोशन हैं, जो फिल्म को सुपरहिट बना देंगे। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 3 घंटे ही हुए हैं। इस वक्त 'गोल्ड' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Gold
फैंस इस ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अक्षय के फैंस का आलम कुछ यूं है कि उन्होंने फिल्म को अभी से सुपरहिट करार दे दिया है। एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो गए। ये फिल्म 200 करोड़ का बिजनेस करेंगी। अक्षय सर आप बेस्ट हैं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
gold
कई फैंस ‘गोल्ड’ के ट्रेलर को माइंडब्लोइंग बता रहे हैं तो कोई इसे उम्मीद से बढ़कर बता रहा है। एक यूजर ने लिखा- बंगाली बोलते हुए आप बहुत अच्छे लग रहे हैं अक्षय सर। बेहतरीन ट्रेलर है। फिल्म सुपरहिट है।
 

4 of 5
gold
ये फिल्म रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म की कहानी साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। बता दें भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar
यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें