फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mere Husband Ki Biwi: 'कलेश के लिए तैयार हो जाओ'! लव ट्रायंगल नहीं पूरा सर्कल है फिल्म, पोस्टर में दिखी झलक

Fri, 31 Jan 2025 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mere Husband Ki Biwi: अगले महीने फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज होगी। आज शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' अगले महीने सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में रिलीज डेट का खुलासा हुआ और अब आज शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। इसमें फिल्म की कहानी की साफ-साफ झलक दिखाई दे रही है। यूं तो फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है कि यह लव ट्रायंगल फिल्म है। आज फिल्म का पोस्टर आया है।

विज्ञापन

लव ट्रायंगल में फंसे अर्जुन कपूर
पूजा एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें एक तरफ भूमि पेडनेकर घोड़े पर सवार हैं तो दूसरी तरफ रकुलप्रीत। अर्जुन कपूर दोनों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। एक्टर के दोनों हाथों को दुपट्टे से बांधकर दोनों अभिनेत्री उन्हें अपनी-अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ लिखा है, 'कलेश के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, पूरा सर्कल है'।

 

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इसे अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी और अब यह 2025 में रिलीज होगी। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख द्वारा निर्मित यह एक कॉमेडी फिल्म है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस

विज्ञापन

अर्जुन कपूर हो गए ट्रोल
अर्जुन कपूर, रकुल और भूमि ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने पोस्टर के साथ लिखा है, 'कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है'। भूमि ने कैप्शन लिखा है, 'कलेश!!! कौन सा कलेश??? जो मेरा है...वो मेरा रहेगा। कोई मुंह मारने आया तो कटेगा'। रकुल ने लिखा है, 'जीवन में कलेश ना चाहिए हो...तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान, बाहर फेंक देना चाहिए!' फिल्म के पोस्टर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। अधिकांश लोग अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन कपूर को फिल्में मिल कैसे जाती हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रकुल और अर्जुन की एक और फ्लॉप फिल्म आ रही है'। वहीं कुछ यूजर्स पोस्टर को दिलचस्प बता रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Uorfi Javed: सोशल मीडिया से अचानक कहां नदारद हैं उर्फी? खुद बताई वजह, बोलीं- 'पता है आप ड्रामा मिस कर रहे हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें