अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर ने आगे लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी ऐसे ही रहेगा। मेरा मंडे मोटिवेशन अब मैं खुद हूं या कि इंस्टाग्राम के दूसरे लोग जो खुद को पसंद करते हैं। मुझे इस तरह महसूस किए हुए कुछ समय हो गया है। ये मैं हूं।” अर्जुन द्वारा तस्वीरें साझा करने के तुरंत बाद ही इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त इन फोटोज पर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म गुंडे में अर्जुन के साथ नजर आए रणवीर सिंह ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, हाय गर्मी। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन समेत अन्य कलाकार भी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।