इन दिनों साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाने को सुरक्षित दांव माना जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी साउथ की फिल्मों से ली गई थी। अभी हाल ही में आई शाहिद कपूर की 'जर्सी' और अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' के बाद साउथ की कई फिल्मों के हिंदी रीमेक आने वाले हैं। वहीं, कई ऐसी हिट साउथ की फिल्मों के भी रीमेक बनाए गए, जो दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आई। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ की फिल्मों के सबसे खराब रीमेक हैं, जिनको बड़े पर्दे पर देखकर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था।