फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी और मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्या आपने पहचाना?

Wed, 02 Oct 2019 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor, fatima sana saikh - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे कई बार अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस भी काफी उत्साहित होते हैं। तो चलिए ऐसे ही मशहूर दो सितारों की तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं जो बचपन में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ये अभिनेता हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कजिन मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह के साथ तस्वीर शेयर की। ये तीनों की बचपन की तस्वीर है। तस्वीर में अर्जुन कपूर दोनों भाईयों के बीच में खड़े हैं और चश्मा लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन के पास 'संदीप और पिंकी फरार' भी है।

4 of 5
fatima sana shaikh - फोटो : social media
फिल्म 'दंगल' में आमिर की बेटी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने भाई के साथ क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने भाई के साथ खड़ी हैं। फातिमा ने कैप्शन में लिखा- 'समुंदर में नहा के और भी नमकीन हो गए हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fatima Sana Shaikh
फातिमा की पहली फिल्म 'दंगल' एक ब्लॉकबस्टर थी, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप रही। इन दिनों वह दो बड़ी फिल्में कर रही हैं। वो राजकुमार राव के साथ एक ड्रामा फिल्म और सैफ अली खान के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें