फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बालीवुड के 5 'महात्मा गांधी', किरदार निभाकर बापू को सिल्वर स्क्रीन पर फिर किया जीवंत

Wed, 02 Oct 2019 12:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
gandhi - फोटो : social media
महात्मा गांधी के जीवन पर फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में बनीं । उनके किरदार को बड़े पर्दे पर उतारना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं रहा । कई किरदारों ने उनका चोला पहनकर उनके जैसा दिखने और बोलने की कोशिश की। लेकिन इन पांच एक्टर्स ने इतनी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनका किरदार निभाया कि बापू का नाम लेते ही इन एक्टर्स की ही तस्वीर जेहन में उतर आती है।

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती पर एक नजर उन एक्टर्स पर जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत 'आजकल के बच्चों' का महात्मा गांधी से परिचय कराया ।
 
विज्ञापन

2 of 6
gandhi - फोटो : social media
दिलीप प्रभावलकर 
'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट हिट करने का क्रेडिट सिर्फ संजय दत्त और अरशद वारसी को ही नहीं, मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर को भी जाता है। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में उन्होंने जितने प्यार और सरल अंदाज में बापू बनकर उनकी शिक्षा को समझाया, वह वाकई काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

3 of 6
gandhi - फोटो : social media
बेन किंग्सले
बेन किंग्सले वो अंग्रेज हैं जिसने बापू का किरदार निभाकर भारतीयों का दिल जीत लिया। फिल्म 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी मिल चुका है।

4 of 6
gandhi - फोटो : social media
दर्शन जरीवाला
फिरोज अब्बास खान की फिल्म 'गांधी: माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया। ये फिल्म गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्तों पर आधारित थी। जाहिर है पिता-बेटे के द्वंद्व को एक चर्चित शख्सियत की वेश-भूषा और उसके दायरे में रहते हुए निभाने के लिए जरीवाला के लिए ये फिल्म चुनौतीपूर्ण रही। फिल्म में उनकी अदाकारी की समीक्षकों ने सराहना की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
gandhi - फोटो : social media
रजित कपूर
जासूस ब्योमकेश बक्शी के तौर पर मशहूर रजित कपूर को फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' में लीड किरदार निभाने पर भी खूब सराहना मिली थी। साल 1996 में आई इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gandhi - फोटो : social media
नसीरुद्दीन शाह
महात्मा गांधी के बारे में अलग दृष्टिकोण देने वाली फिल्म 'हे राम' भले विवादित रही हो, लेकिन गुजराती एक्सेंट और महात्मा गांधी की बॉडी लैंग्वेज को आत्मसात कर उनके किरदार को बखूबी निभाने के लिए शाह की खूब तारीफ हुई।
 

अलग-अलग फिल्मों के जरिए बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज में दिखाया ‘बापू का जीवन’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें