फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK- Arijit: 'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, इस फिल्म में किंग खान के गाना गाएंगे सिंगर

Thu, 20 Apr 2023 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टर और सिंगर की जोड़ी धमाल मचाती आई है। चाहे वो राजेश खन्ना और किशोर कुमार हो या फिर आमिर खान और उदित नारायण। मौजूदा समय में ऐसी ही एक जोड़ी शाहरुख खान और अरिजीत सिंह की है। दोनों एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए साथ आने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 'झूमे जो पठान' गाने की जबर्दस्त सफलता के  बाद एक सिंगर किंग खान के लिए एक बार फिर गाना गाने जा रहे हैं।
Nayanthara: नयनतारा के हाथ लगी मणिरत्नम की फिल्म! साउथ के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती आएंगी नजर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत इससे पहले  शाहरुख के लिए जालिमा, गेरुआ समेत कई चार्टबस्टर गाने गा चुके हैं। वहीं, अब खबर है कि सिंगर जवान के लिए भी एक गाना रिकॉर्ड करने वाले हैं। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक जवान के मेकर एटली और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र शाहरुख खान के लिए एक रोमांटिक गाना अरिजीत सिंह की आवाज में रिकॉर्ड करने जा रहे हैं। 
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात
विज्ञापन

3 of 5
पठान - फोटो : social media
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख खान जवान के म्यूजिक को लेकर इन दिनों टीम के साथ काफी इंवॉल्व हैं और अरिजीत सिंह के गाने को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं। सूत्र के मुताबिक यह इस फिल्म से पहला गाना होगा जो लोगों के लिए रिलीज किया जाएगा। 
TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम

4 of 5
पठान - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म को जून में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि इसका पहला टीजर मई के महीने में आउट हो सकता है। जवान की शूटिंग कुछ हफ्ते पहले पूरी की गई थी, जबकि गाने अभी कुछ दिन पहले ही पूरे किए गए हैं। दीपिका पादुकोण और शाहरुख के साथ शूट किए जा रहे आखिरी गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है।  
Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। यह पहला मौका है जब हिरानी के साथ किंग खान काम कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Aarti Singh: पांच साल बाद छोटे परदे पर लौटीं आरती सिंह, पहली बार निभाने जा रहीं यूपी का ये खतरनाक किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें