अरिजीत सिंह बॉलीवुड जगत के उन गायकों में से एक हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था। आज भले ही अपनी आवाज से अरिजीत लोगों के दिलों पर राज करते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें फिल्मों में गायिकी करने के लिए लंबा संघर्ष किया था। अपने दम पर पहचान बनाने वाले अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अरिजीत के लिए कहा जाता है कि उनकी आवाज में दर्द और मोहब्बत दोनो है जिससे सुनने वाला मोहित हो जाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़ी खास बातें।