अरिजीत सिंह, सान्या मल्होत्रा
- फोटो : Instagram
उनके गाए गाने 'फिर भी तुमको चाहूंगा', 'पछताओगे', 'पल', 'खैरियत', 'सोच ना सके', 'इलाही', 'हमारी अधूरी कहानी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि गायिकी में सफलता हासिल करने के बाद अब अरिजीत सिर्फ गायक नहीं रह गए बल्कि एक संगीतकार भी बन चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'पगलैट' में बतौर संगीतकार डेब्यू किया और उनके काम को काफी पसंद भी किया गया। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि संगीतकार के तौर पर अरिजीत का डेब्यू भी सफल रहा था।