फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिजीत सिंह के जन्मदिन और ममता बनर्जी की बायोपिक पर बैन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 25 Apr 2019 06:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arijit Singh, Mamata Banerjee - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर और बेहतरीन गायक अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1987 को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जियागंज में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं। साल 2005 से वह गायकी की दुनिया में कदम रख चुके थे। अरिजीत अपनी आवाज के साथ-साथ गिटार, पियानो और तबला भी बजाना जानते हैं। फिलहाल वह म्यूजिक डायरेक्टर, स्कोर कम्पोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी गीत गाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ananya pandey tara saturiya
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया ने रिलीज से पहले ही उन्हें एक तगड़ा झटका दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान तारा ने कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि वो कंगना की बहुत बड़ी फैन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स चाहते थे कि रणदीप हुड्डा इस रोल को करें। 

4 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit - फोटो : twitter
इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में संजय-माधुरी के काम करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जब संजय दत्त को इस बात का पता चला कि इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगे तो वो नर्वस हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब करण जौहर ने माधुरी दीक्षित से जब फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने में किसी तरह की असहजता की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि, उन्हें 'किसी' के भी साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mamta - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पर बैन लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है। 'बाघिनी' के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने CBFC से सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इस मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि उनका इन बातों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-  यह सब क्या बकवास फैलाया जा रहा है। मेरी बायोपिक से कोई भी लेना देना नहीं है। यदि कुछ युवाओं ने कहानियाँ एकत्र की हैं और खुद व्यक्त किया है, तो उनके ऊपर निर्भर है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। कृपया मेरे बारे में झूठ फैलाकर मानहानि के लिए दायर करने के लिए मजबूर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें