फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इन दो लोगों की बदौलत अरिजीत सिंह को मिला था बड़ा ब्रेक, यहां हुई थी मुलाकात

Thu, 25 Apr 2019 06:08 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arijit Singh
बॉलीवुड के मशहूर और बेहतरीन गायक अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1987 को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जियागंज में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं। साल 2005 से वह गायकी की दुनिया में कदम रख चुके थे। अरिजीत अपनी आवाज के साथ-साथ गिटार, पियानो और तबला भी बजाना जानते हैं। फिलहाल वह म्यूजिक डायरेक्टर, स्कोर कम्पोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी गीत गाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Arijit Singh
साल 2005 में उन्होंने सिंगिग रियलिटी शो फेम गुरूकुल में हिस्सा लिया था। अरिजीत को मौका देने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली और फिल्म निर्माता रमेश कुमार तौरानी हैं। संजय ने उनकी आवाज को परख फिल्म सांवरिया में सॉन्ग यूं शबनमी गवाया था। साल 2013 में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड अपने नाम करने वाले अरिजीत 'फिर ले आया दिल' (बर्फी) और 'दुआ' (शंघाई) जैसे गानों के लिए भी अवॉर्ड जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
arijit singh
यहां से चमकी थी किस्मत
साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में अरिजीत को ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'तुम ही हो' और 'चाहू मैं या ना' ने रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। हालांकि इससे पहले वह फिल्म 'मर्डर 2' में सॉन्ग 'फिर मोहब्बत करने चला है दिल' भी गा चुके थे। 

4 of 6
Arijit Singh
अरिजीत ने सिंगिंग रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' का खिताब अपने नाम किया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। यहां वह कुछ समय तक बतौर फ्रीलांसर लोखंडवाला में एक किराए के मकान में रहे। शो में मिली ईनामी 10 लाख रुपये की रकम उन्होंने यहां विज्ञापनों में म्यूजिक कंपोज करने में खर्च कर दी थी। इस दौरान उन्होंने न्यूज चैनल और रेडियो के लिए भी जिंगल गाए। 
विज्ञापन

5 of 6
Arijit Singh
अरिजीत ने अपनी गायकी को शंकर एहसान लॉय, विशाल-शेखर, मिथुन, मोंटी शर्मा और प्रीतम जैसे म्यूजिक कंपोजर की छत्रछाया में रहकर निखारा। इस दौरान अरिजीत वोकल और कोरस पर ही ध्यान दिया करते थे। प्रीतम के साथ काम करने के दौरान वह खुद ही म्यूजिक कम्पोज करने लगे। फिल्म 'आशिकी 2' और उसके सॉन्ग हिट होने के बाद अरिजीत के पास काम की कमी नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arijit singh
आज अरिजीत को गायकी के क्षेत्र से जुड़े 15 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और इस वक्त उनके हिट सॉन्ग की लिस्ट बेहद लंबी हो चली है।  जब एक इवेंट में अरिजीत से पूछा गया कि क्या वह अपने गाने सुनते हैं? इस पर अरिजीत ने जवाब दिया था, ‘मुझे अपने ही गाने सुनकर डर लगता है, उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी भी मेरे गाने नहीं सुनती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें