फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान से मांगी माफी, वजह जान रह जाएंगे दंग

Sun, 28 Apr 2024 06:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माहिरा खान बीते दिन अरिजीत सिंह के एक संगीत समारोह का लुत्फ उठाने पहुंची। इसी दौरान गायक को अभिनेत्री से माफी मांगते देखा गया। 
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह-माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं लेकिन दुनिया भर में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें दुबई में बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के संगीत समारोह का आनंद लेते हुए देखा गया। गायक ने फिल्म रईस का गाना 'जालिमा' गाया, जिसमें माहिरा की जोड़ी शाहरुख खान के साथ थीं।
विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में, हम अरिजीत सिंह को दर्शकों के सामने माहिरा खान का परिचय कराते हुए देख सकते हैं। पहली नजर में सिंगर माहिरा को पहचान नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'आप लोग हैरान हो रहे होंगे, क्या मैं खुलासा कर दूं। मुझे बहुत अच्छे तरीके से खुलासा करना चाहिए। क्या हम वहां कैमरा लगा सकते हैं? मैं इस शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तभी याद आया कि मैंने उनके लिए गाना गाया है।'
विज्ञापन

3 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह ने अपनी बात में जोड़ा, 'देवियो और सज्जनों माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। इस बारे में सोचें कि मैं उनका गाना जालिमा गा रहा था और यह उनका गाना है और वह गा रही थीं और खड़ी थीं और मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए। मैम आपका आभार और बहुत बहुत धन्यवाद।'

Kalki 2898 AD: ड्यून की जैंडाया से मिलता है कल्कि 2898 एडी में दीपिका का लुक, सोशल मीडिया पर हो रही तुलना

4 of 5
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने दर्शकों की ओर हाथ भी हिलाया। एक्ट्रेस ने अक्तूबर 2023 में पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक खबर वायरल हुई थी। हालांकि, यह खबरें महज अफवाह थीं। 

Vishwambhara: दो-चार नहीं बल्कि इतने सारे सेट पर शूट होगी 'विश्वंभरा'! इसका मतलब देखने में आएगा पूरा मजा!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान को 'हमसफर', 'बिन रोये', और 'रजिया' जैसे विभिन्न पाकिस्तानी शो और परियोजनाओं से दर्शकों का दिल जीतते देखा जा चुका है। उन्होंने साल 2016 में शाहरुख खान के साथ एक्शन-थ्रिलर 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसने उन्हें भारत में भी एक प्रमुख अभिनेत्री बना दिया।
 

777 Charlie: जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही '777 चार्ली', पोस्टर के साथ हुआ तारीख का एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें