बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अपने चेहते सितारों के बारे में हर बात जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड में शादी टूटना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी स्टार की शादी टूटने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में कई सितारे दूसरा घर बसा लेते हैं, तो कई पहले शादी मुकम्मल न होने के बाद अकेले ही रहना पसंद करते हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने भी नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब तक दूसरी शादी नहीं की। ऐसे में इस लेख में हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिनकी शादी मुकम्मल नहीं हुई। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। तो आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में...