फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू की कुर्सी पर ऐसे विराजमान हुईं थीं अर्चना पूरन सिंह, कभी हॉरर शो में बनती थीं 'भूतनी'

Fri, 26 Mar 2021 12:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री और कॉमेडी शो जज अर्चना पूरन सिंह ने बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। उन्हें मनोरंजन जगत में काम करते हुए 34 साल हो गए। अर्चना को छोटे पर्दे का धर्मेंद्र भी कहा जाता है। हंसी-मजाक में ही उनकी कद काठी देख उनकी तुलना मर्दों से भी की जाती है। हालांकि आज जिस मुकाम पर अर्चना हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा सफर तय किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे हुई थी अर्चना के करियर की शुरूआत।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
अपनी बेबाक हंसी के लिए मशहूर अर्चना 80 के दशक में दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। अर्चना मॉडलिंग करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें टीवी शो में काम करने का मौका मिल गया। अर्चना ने 90 के दशक में  हॉरर शो में भूतनी का किरदार निभाया था। इसके बाद 1993 में  शो 'वाह, क्या सीन है' में टीवी एंकर की भूमिका में नजर आईं थीं। इसके अलावा उनके शो 'जाने भी दो पारो', 'श्रीमान श्रीमती' और 'अर्चना टॉकीज' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। श्रीमान श्रीमती में उनके किरदार को आज भी लोग भूले नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
टीवी में जलवा बिखेरने वाली अर्चना ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'जलवा 'से की थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह उनके हीरो थे। इसके बाद उन्हें 'अग्निपथ', 'राजा हिंदुस्तानी', 'सौदागर', 'कुछ कुछ होता है', 'बोल बच्चन', 'मोहब्बतें', 'कृष' जैसी कई हिट फिल्मों में देखा गया। फिल्मों में उनके रोल थोड़े ही होते थे लेकिन वो दर्शकों को खूब पसंद आते थे इनमें मिस ब्रिगेंजा और प्रीतो के किरदार शामिल है। खलनायिका किरदार में भी दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

4 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना फिल्मों और टीवी में सक्रिय थीं, लेकिन कुछ समय बाद वो लाइमलाइट से दूर जाने लगी थीं। हालांकि शो कॉमेडी सर्कस से अर्चना ने बतौर जज अपनी कुर्सी संभाली। इस शो को तो काफी पसंद किया ही गया साथ ही अर्चना की किस्मत भी चमक गई। इसके बाद उन्हें जज की कुर्सी पर हमेशा के लिए बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी सर्कस में नाम कमाने के बाद कपिल शर्मा ने अपना शो शुरू किया 'द कपिल शर्मा शो'। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू को बतौर जज कास्ट किया गया। हालांकि पुलवामा अटैक पर पाकिस्तान के साथ अपने बयान में नरमी बरतने के चलते सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया। इसके बाद एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर विराजमान हो गईं। अर्चना ने इस शो के दौरान ही बताया था कि उनकी पहली कमाई महज 100 रुपये थी। अर्चना ने एक एड फिल्म में ओमपुरी के साथ काम किया था। उनका रोल सिर्फ साइड में खड़े रहने का था जिसके लिए उन्हें 100 रुपये मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें