फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह के राशन बांटने को ट्रोलर ने बताया 'शो ऑफ', मिला ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

Wed, 13 May 2020 11:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : instagram
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश लड़ रहा है। इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। इस वजह से कई गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। सरकार की तरफ से मदद का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई कलाकार भी दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' की जज और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने लोगों को राशन बांटा जिसके बाद उन्हें बेवजह लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा - फोटो : instagram
अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया कि वो कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए राशन मुहैया करा रही हैं। अर्चना ने अपने स्थानीय राशन दुकान के मालिक मोहन और ड्राइवर दिनेश को अपने प्रयासों में सहायता करने के लिए धन्यवाद दिया, और साथ ही अन्य लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया। अर्चना की ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना ने इस तरह दिया जवाब - फोटो : Instagram
अर्चना की इस पोस्ट पर एक ट्रोलर ने लिखा, 'शो ऑफ करने चले आते है।', इस पर अर्चना ने जवाब देते हुए कहा कि निगेटिव कमेंट करने की जगह लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, 'आप इस तरह से कैसे महसूस करते हैं। मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है। आशा है कि आपके दिल में अच्छाई की पहचान के लिए पर्याप्त अच्छाई होगी। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि लाखों लोग दूसरों की मदद कर रहे हैं। कृपया नकारात्मक टिप्पणी पोस्ट करने के बजाय उनकी मदद करें।'

4 of 5
अर्चना ने दिया जवाब - फोटो : Instagram
अर्चना की इस टिप्पणी पर ट्रोलर ने लिखा, 'तुम मदद करो बहन, हम करते हैं पर पोस्ट नहीं करते तुम्हारी तरह।' इस पर अर्चना ने जवाब दिया, 'अगर इतनी अच्छाई है कि आप लोगों की मदद कर रही हैं तो बहुत अच्छा है। लेकिन आप खुद पोस्ट नहीं करते...तो दूसरों के पोस्ट पर निगेटिव क्यों पोस्ट करते हैं? यहां भी वही अच्छाई दिखा दीजिए। तो यकीन हो जाए कि आप वाकई में हमसे बहुत ज्यादा अच्छी हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंदन प्रभाकर के साथ अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अर्चना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने घर से भी कई वीडियो बनाकर साझा करती रहती हैं। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, साथ ही उनके फैंस इन वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। 

सलमान खान ने फिल्म के लिए कास्टिंग की अफवाहों पर लगाई लगाम, कहा- 'मत करो रूमर्स पर ट्रस्ट'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें