फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan Birthday: सपोर्टिंग किरदार अदा करके भी पर्दे पर छाए अरबाज, भाई के साथ ने लगाए करियर में चार चांद

Thu, 04 Aug 2022 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है। उन्होंने पर्दे पर अधिकांश सपोर्टिंग रोल अदा किए हैं। मगर, इन किरदारों को उन्होंने इतना बखूबी निभाया कि वह मुख्य किरदारों से कहीं भी कमतर नहीं लगे। हिंदी फिल्मों के अलावा अरबाज खान उर्दू, तेलुगू, मलयालम फिल्मों और कुछ टीवी सीरीज में भी काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा अरबाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं इनके करियर और जिंदगी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
अरबाज खान
1996 में शुरू किया अभिनय
बता दें कि अरबाज खान फिल्म इंडस्ट्री के सफल स्क्रीनराइटर सलीम खान के दूसरे नंबर के बेटे हैं। वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के बड़े भाई हैं। अरबाज खान ने वर्ष 1996 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी 'दादर'। अरबाज के अलावा इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और जूही चावला नजर आए। अरबाज खान को फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काफी पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने काजोल के भाई का रोल निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान ने मुख्य किरदार अदा किया था। बता दें कि अरबाज खान ने पर्दे पर कई बार रियल लाइफ भाई सलमान के भाई का रोल अदा किया है। फिल्मों के अलावा अरबाज कई रिलयलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। इसके अलवा अरबाज जी5 की वेब सीरीज 'पॉइजन' से ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अरबाज खान
दबंग से मिली करियर को रफ्तार
एक अभिनेता के साथ-साथ अरबाज ने एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी अपनी दमदार पहचान बनाई है। उन्होंने वर्ष 2010 में अरबाज खान प्रोडक्शंस के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली फिल्म दबंग बनाई, जिसमें सलमान खान ने मुख्य रोल प्ले किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अरबाज खान के करियर को नई रफ्तार मिली। यह फिल्म अरबाज के करियर का टर्निगं प्वाइंट बनी। बता दें कि अरबाज खान ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है। 
विज्ञापन

4 of 4
अरबाज खान
इस डांसर को कर रहे डेट
अरबाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। काफी साल के अफेयर के बाद उन्होंने 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों के एक बेटा हुआ। मगर बाद में इनके रिश्ते में तकरार शुरू हो गई और 2017 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। इन दिनों अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। बता दें कि अरबाज जॉर्जिया से उम्र में 22 साल बड़े हैं। जॉर्जिया इंटरनेशनल मॉडल और डांसर हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें