फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

koffee with Karan 7: करण ने छेड़ा साउथ बनाम बॉलीवुड का मुद्दा, आमिर ने कहा- प्रासंगिक विषय चुनने होंगे

Thu, 04 Aug 2022 02:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
आमिर खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के इस बार के एपिसोड में मेहमानों के साथ बातचीत काफी दिलचस्प रही। करण जौहर ने आमिर खान और करीना कपूर से तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान करण ने साउथ बनाम हिंदी फिल्मों के टॉपिक पर भी आमिर खान से एक सवाल पूछा। करण जौहर ने आमिर से पूछा,  'तुम्हें माहौल की बहुत अच्छी परख है। हाल के दिनों में साउथ की फिल्में देखी हैं। 'बाहुबली' से लेकर 'केजीएफ', 'पुष्पा', 'आरआरआर' सभी जबरदस्त सफल रही हैं। क्या ऐसा प्रयोग हिंदी सिनेमा में होगा? वह क्या चीज है, जो हमें लानी होगी? इसका आमिर खान ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने दिया दिलचस्प जवाब
दरअसल शो के दौरान करण जौहर ने आमिर खान से कहा, 'दक्षिण के सिनेमा को देखते हुए क्या चीजें हमें फिल्मों में लानी होंगी। इसकी ज्यादा जिम्मेदारी तुम्हारी बनती है। वो इसलिए, क्योंकि 2001 में तुम दो फिल्म लेकर आए 'तुम दिल चाहता है' और 'लगान'। दोनों में नई संवेदनशीलता थी। फिर तुम 'रंग दे बसंती' (2006) लेकर आए। इसके बाद 'तारे जमीं पर', जिसने अलग छाप छोड़ी। तुमने एक निश्चित दर्शक के लिए फिल्म बनानी शुरू की। इसके बाद आमिर ने करण जौहर को बीच में टोकते हुए कहा कि नहीं आप गलत बोल रहे हो। और फिर बताया कि हिंदी फिल्मों में क्या चीजें मिसिंग हैं!
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने होंगे
आमिर खान ने करण जौहर से कहा, ' मेरी जितनी फिल्मों के नाम लिए हैं ये सारी हिंदी फिल्में हैं। हिंदी से मेरा मतलब, हार्टलाइन की फिल्में हैं। इनमें जज्बात हैं। ये दर्शकों को इमोशनली टच करती हैं। ये जमीन से जुड़े लोगों पर असर करती हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि एक्शन फिल्में बनाओ। लेकिन, ऐसी फिल्में बनाओ, जिनके टॉपिक ज्यादा लोगों के लिए प्रासंगिक हों।' आमिर खान ने आगे कहा, ' मैं नहीं कह रहा कि अभी हिंदी सिनेमा में हम कुछ गलत कर रहे हैं। मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल रहा हूं, क्योंकि हर मेकर सोच-समझकर फिल्म बनाता है। लेकिन, लोगों को प्रभावित करने वाले टॉपिक लेने होंगे और हम में से ज्यादातर लोग इस बात को महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

4 of 7
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को खूब डांटती हैं करीना!
शो के दौरान करण जौहर ने अपनी दोस्त करीना कपूर के लिए कहा, 'ये फिल्मों को लेकर बहुत कंसर्न नहीं है। अपनी फिल्में देखती नहीं है।' इस पर आमिर ने करण से कहा, आज ये सबकुछ गलत ही बोल रहा है। करीना फिल्मों को लेकर बहुत कसंर्न है। जब से हमारी बात हुई है। ये मुझे डांट ही रही है। बोल रही है फिल्म का ऐसे प्रमोशन नहीं कर रहे, वो नहीं कर रहे। आज भी हम मिले तो इसने मेरी तुरंत क्लास ले ली।' 
विज्ञापन

5 of 7
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने किया करीना के एक्स हसबैंड का जिक्र!
इसके बाद करण जौहर ने करीना से कहा, 'तुम मेरे इस शो में कई बार आई हो और अपनी लाइफ की अलग-अलग स्टेज पर आई हो। तुम अपने एक्स हसबैंड के साथ आई! इस पर करीना चौंक गई। फिर करण को गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने खुद को सही किया और बोले, 'नहीं, एक्स हसबैंड नहीं, सॉरी। एक्स बॉयफ्रेंड।' इसके बाद करण ने करीना से कहा कि अब तुम लाइफ के अलग फेस में हो। तुम थोड़ी बोरिंग हो गई हो। तुम अपने बच्चों की अमेजिंग मां बन गई हो। अब गॉसिपिंग के लिए तुम्हारे कॉल बहुत कम आते हैं।' इस पर आमिर ने कहा, 'नहीं! आज तुम सब बकवास बातें ही कर रहे हो। करीना बहुत इंटरेस्टिंग है।' इसके बाद करीना ने आमिर को ही बोरिंग बता दिया। करण ने भी करीना की हां में हां मिलाते हुए कहा कि यह पार्टी में जाकर म्यूजिक से दूर भागता है और कोने में जाकर खड़ा हो जाता है। इस पर आमिर खान ने सफाई दी, 'मैं बिल्कुल बोरिंग नहीं हूं। पार्टीज में इतना लाउड म्यूजिक होता है कि कान के पर्दे फटने लगते हैं। आपके बर्थडे में भी गया। वहां सबकुछ बहुत अच्छा था, लेकिन म्यूजिक बहुत लाउड था। यह मुझे बोरिंग लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ रिश्तों पर हुई बात!
करण जौहर ने आमिर और करीना से पूछा कि आप दोनों मॉडर्न फैमिली से हो। अपने बच्चों के साथ आपके अच्छे रिश्ते हैं। आमिर आप इरा, किरण, रीना के साथ रिश्ते को कैसे बेहतर बनाते हो। इस पर आमिर ने कहा, 'रीना और किरण दोनों अच्छे इंसान हैं। दोनों का मैं बहुत सम्मान करता हूं। हम सब एक परिवार ही रहेंगे। हम सब हफ्ते में एक बार मिलते हैं। इसके लिए कुछ अलग एफर्ट भी नहीं करने पड़ते। सभी एक-दूसरे को समझते हैं। एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देते हैं।' इसके बाद करण ने करीना से पूछा, 'तुमने सैफ से शादी की। तुमने मेरे साथ काम किया है। सारा ने भी किया है। इब्राहिम भी मेरे साथ सेट पर रहा है। मैंने देखा है कि सभी की काफी अच्छी बातचीत होती है। मैं भी हैरान होता हूं और देखकर बहुत प्यारा लगता है। इसके बाद करण जौहर ने कहा कि सारा बेबो की बहुत बड़ी फैन है। इस पर करीना ने कहा, 'हां!' मुझे याद है कि उसे 'कभी खुशी कभी गम' में मेरा पू का किरादरा बहुत अच्छा लगा था। वो अमृता के साथ सेट पर आई थी। अमृता ने कहा था कि इसे आपके साथ एक पिक्चर चाहिए। सारा को 'यू आर माय सोनिया' गाना बहुत पसंद था।' करीना ने कहा, ' मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस पर इतनी बात क्यों करना चाहते हैं। हम परिवार हैं और बच्चे प्राथमिकता। बस इतना काफी है। सैफ के लिए भी ये जरूर है कि वे बच्चों को टाइम दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इरा और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
अब परिवार को अधिक वक्त देते हैं आमिर
बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, 'कोविड के दौरान मुझे अहसास हुआ कि जब से मैंने होश संभाला है, तब से अब तक मेरी जो जर्नी रही है मैंने उन पर उतना ध्यान नहीं दिया, जितना काम पर दिया। बच्चों को उतना वक्त नहीं दिया। लेकिन, मैंने पिछले कुछ सालों में खुद को बहुत बदला है। मैं अब बच्चों के साथ ज्यादा कनेक्ट रहता हूं। अब मैं बिल्कुल अलग इंसान हूं। अब मैं अपने परिवार, अपनी मां और बहन के साथ वक्त गुजारता हूं। शो के दौरान करीना और आमिर ने भी एक-दूसरे से दिलचस्प सवाल पूछे। करीना ने आमिर से पूछा, 'मुझे लेकर पहला इंप्रेशन क्या था?' आमिर ने कहा, '12 साल की वो क्यूट गर्ल, जो अंदाज 'अपना अपना' के सेट पर बैठी रहती थी। फिर आमिर ने करीना से पूछा, 'मेरी कौन-सी चीज परेशान करती है? इस पर करीना ने कहा कि परफेक्शन के लिए आपकी जो दीवागनी है।' इसके बाद आमिर ने पूछा कि मेरे बारे में ऐसी क्या बाद बर्दाश्त करनी पड़ी, जो आज तक किसी के बारे में नहीं की? इस पर करीना ने कहा, 'आपको फिल्म खत्म करने में सौ-दो सौ दिन लगे। अक्षय कुमार ने 30 दिन में फिल्म खत्म कर दी।' इस बात पर आमिर और करण दोनों ही खूब हंसे। इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान करीना ने आमिर खान के फैशन सेंस को भी एक से दस के स्केल पर जीरो नंबर दिए। करीना ने आमिर का फैशन सेंस जीरो बताया। इस पर आमिर ने कहा कि किरण भी मुझे इस बात के लिए टोकती है। लेकिन, मैं ढीले कपड़ों कंफर्टेबल रहता हूं। कई बार तो मैंने किरण के ही कपड़े पहने हैं, जो ढीले और पाजामा टाइप होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें