मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने किया अरबाज को प्रपोज
मलाइका और अरबाज साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय मलाइका बॉलीवुड में अपने पैर पसार रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर को किनारे रखते हुए परिवार को चुना। हाल ही में मलाइका ने अपने लेटेस्ट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में खुलासा किया था कि उन्होंने आगे बढ़कर अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और अरबाज ने झट से हां कर दी थी।
19 साल बाद अलग हुई राहें
दोनों बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक थे, लेकिन शादी के 19 साल बाद 2017 में मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया। अरबाज और मलाइका का परिवार इसके लिए राजी नहीं था, लेकिन मलाइका अलग होने का फैसला ले चुकी थीं। दोनों का एक बेटा भी है, जो मलाइका के साथ रहता है। दोनों ने भले ही अपनी राहें अलग कर ली हों, लेकिन बेटे के लिए दोनों हमेशा साथ खड़े रहते हैं। अब मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका अब अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: ‘भेड़िया’ ने बजाई वरुण धवन के करियर में खतरे की घंटी, ‘इक्कीस’ समेत इन फिल्मों से हो चुकी छुट्टी