फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: काले रंग पर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले- मैं गोरा नहीं तो क्या, लेकिन डिमांड में हूं...

Mon, 12 Dec 2022 10:39 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं और वह अक्सर इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के बारे में भी खुलकर बोलते हैं। आज अभिनेता ने रंगभेद को लेकर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में दमदार अदाकारी से अपनी एक अलग जगह बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बड़ी बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखते हैं। नवाजुद्दीन किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं और वह अक्सर इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के बारे में भी खुलकर बोलते हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के अच्छे दिखने वाले अभिनेताओं के क्लब में फिट नहीं होने के बारे में भी नवाजुद्दीन काफी मुखर हैं। ऐसे में हाल ही में नए साक्षात्कार में नवाजुद्दीन ने अपने रंग के बारे में बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राजगुरु और स्मिता पाटिल जैसे एक्टर्स की भी जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

साल 2017 में एक मीडिया संस्थान के साथ हुए साक्षात्कार में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया था  कि इंडस्ट्री में 'नस्लवादी लोगों' के कारण उन्हें कई बार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या उन्होंने इंडस्ट्री में रंग को लेकर आती परेशानियों से पार पा लिया है। इस पर अभिनेता ने कहा,'अगर उन्हें गोरे लोगों की जरूरत है, तो उन्हें मेरी भी जरूरत है। इस समय मैं डिमांड में हूं। काले रंग के लोग आज कल काफी डिमांड है। एक कैमरा जिस खूबसूरती को कैद कर सकता है, वह बहुत अलग है। यह एक ईमानदार प्रकार की सुंदरता है। अगर मैं कैमरे के सामने ईमानदार हूं, तो दर्शकों को एहसास नहीं होगा और मैं भी सुंदर दिखने लगूंगा।'
Shahrukh Khan: पठान रिलीज होने से पहले मां वैष्णो देवी के दर पहुंचे SRK, आधी रात के वक्त दरबार में लगाई हाजिरी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों की तारीफ भी की। अभिनेता बोले, 'सैराट में रिंकू राजगुरु को देखें। गोरी न होने के बावजूद फिल्म में उनकी उपस्थिति कुछ मिनटों के बाद आपको मंत्रमुग्ध करने लगती है। फिल्म देखते वक्त एक समय मैंने वास्तव में कहा था, यह लड़की कितनी खूबसूरत है। मैं ईमानदारी से मानता हूं कि कैमरे ने स्मिता पाटिल की खूबसूरती को किसी अन्य भारतीय अभिनेत्री की तरह कैद नहीं किया। मेरे हिसाब से वह कैमरे के सामने सबसे खूबसूरत अभिनेत्री थीं। मुझे लगता है कि ऑन-स्क्रीन सुंदरता वास्तविक दुनिया की सुंदरता से बहुत अलग है।'
Sidnaaz: 'सिड' को याद कर इमोशनल हो गई 'नाज', अनदेखी रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखा- मैं तुमसे ...
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि नवाजुद्दीन ने यह बयान तब दिया है जब वह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'नूरानी चेहरे' में दिखाई देंगे, जिसकी कहानी समाज में सदियों पुराने सौंदर्य मानकों पर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में  गोरे रंग के लिए लोगों के जुनून को भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता के साथ कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आने वाली हैं।  
Monday Flashback: जब माधुरी दीक्षित के साथ आमिर ने कर दी थी गंदी हरकत! हॉकी से मारने दौड़ पड़ी थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें