फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: एआर रहमान ने साझा किया मस्जिद में हिंदू शादी का वीडियो, 'द केरल स्टोरी' पर इस अंदाज में साधा निशाना

Fri, 05 May 2023 03:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए केरल राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और यह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी खतरनाक है। इसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने आपत्ति जताते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। अब 'द केरल स्टोरी' विवाद के बीच मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर मस्जिद में हो रहे एक हिंदू विवाह का वीडियो साझा किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान ने अपने ट्विटर पर 'कॉमरेड फ्रॉम केरला' नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो को री-ट्वीट किया है। हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन 'द केरल स्टोरी' विवाद के बीच जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केरल के एक मस्जिद में हुई हिंदू शादी की झलक दिखाई गई है। वीडियो को साझा करते हुए एआर रहमान ने कैप्शन में लिखा, 'शानदार, इंसानियत के लिए प्यार बिना किसी शर्त होना चाहिए।'
 

The Kerala Story Twitter Review: दमदार और झकझोर कर रख देने वाली फिल्म, फैंस का दिल छू गई अदा खान की अदाकारी
विज्ञापन

3 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो देखने के बाद फैंस ने इसे शेयर करने के लिए एआर रहमान का शुक्रिया अदा किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'धन्यवाद एआर रहमान, कुछ लोग अपने प्रोपेगैंडा से केरल की छवि खराब कर रहे हैं। लोग एक बार केरल आ गए तो उन्हें पता चल जाएगा कि असल में हम कैसे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'दुनिया को मानवता और उदारता के ऐसे और उदाहरणों की जरूरत है।' वहीं एआर रहमान के कुछ फैंस ने कहा कि उन्हें ऐसे विवादों से दूर रहना चाहिए। एक फैन ने लिखा, 'सर प्लीज ऐसे विवादों से दूर रहें। आपके सभी धर्मों के प्रशंसक हैं, इसलिए संवेदनशील विषयों से दूर रहें।'

Ghajini 2: गजनी 2 के लिए आमिर खान और निर्माता अल्लू अरविंद आएंगे साथ, फिल्म को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान

4 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के निर्देशन वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने से पहले केरल में युवा हिंदू महिलाओं के इस्लाम में कथित कट्टरता और धर्मांतरण पर आधारित है। फिल्म की कहानी केरल की 32,000 हिंदू और ईसाई लड़कियों की है, जिन्हें कथित तौर पर लव जिहाद में फंसाया गया। फिल्म के निर्माता यह दावा कर रहे हैं कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है।  

Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? एक्ट्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। 'द केरल स्टोरी' को लेकर एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे प्रोपगेंडा बताया। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और तिरुवनंतपुरम के एमपी शशि थरूर ने फिल्म पर राज्य का नाम खराब करने का आरोप लगाया। फिल्म को लेकर दायर की गई याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी और कहा गया था कि फिल्म में डिस्क्लेमर होना चाहिए कि यह कल्पना पर आधारित है। हालांकि, मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है।

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष भरा रहा उनका जीवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें