फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: पुणे कॉन्सर्ट पर ए आर रहमान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोगों का प्यार पाकर अभिभूत था इसलिए...

Tue, 02 May 2023 04:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान इन दिनों अपने पुणे कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पुणे में आयोजित हुए इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैंस की भारी भीड़ जुटी। फैंस से मिले प्यार को देख ए आर रहमान भी इतने अभिभूत हुए कि समय सीमा का न तो उन्हें ख्याल रहा, न वहां मौजूद लोगों को ख्याल रहा। तय समय से अधिक होने पर आखिर में पुलिस ने आकर यह म्यूजिक कॉन्सर्ट रुकवा दिया। इस पर जहां संगीतकार के फैंस नाराज हैं, वहीं अब ए आर रहमान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में रहमान का म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जो उस कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे। लेकिन, अचानक पुलिस आई और कॉन्सर्ट रुकवा दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जहां कॉन्सर्ट के बीच में पुलिस को देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का समय रात 8 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक था। 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट की इजाजत नहीं थी। तय समयसीमा पर शो के बंद न होने पर पुलिस वहां आई।
Salman Khan: 'ग्रूट' के नाम की माला जपते दिखे भाईजान, सलमान के सिर चढ़ा 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का नशा
विज्ञापन

3 of 5
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ए आर रहमान के कॉन्सर्ट में पुलिस के इस कदर आने पर फैंस खासा नाराज हैं। वह इसे ए आर रहमान का अपमान मान रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है और यही वजह है कि मंगलवार को ट्विटर पर #DisRespectOfARRahman जमकर ट्रेंड हुआ। इसके अलावा फैंस कह रहे हैं, 'हम आपके साथ हैं ए आर रहमान।' कुछ लोग महाराष्ट्र सरकार के प्रति भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ए आर रहमान के साथ जो हुआ, वह सही नहीं हुआ। यह किसी का अपमान है। ए आ रहमान सम्मानित शख्सियत हैं।'
Cliffhanger Sequel: सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘क्लिफहैंगर’ की सीक्वल के साथ वापसी, इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी

4 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बीच सोमवार देर रात ए आर रहमान ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान का अपना एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा है, हम दर्शकों के प्यार से अभिभूत थे और उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्यार देना चाहते थे...! पुणे, ऐसी यादगार शाम के लिए एक बार फिर शुक्रिया। हमारी रोलर कोस्टर राइड की एक झलक यहां देखी जा सकती है।' बता दें कि सिंगर ने कॉन्सर्ट रुकवाए जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके लिए हर कोई उनकी उदारता की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
पुणे में पुलिस द्वारा कॉन्सर्ट रुकवाए जाने पर ए आर रहमान के एक करीबी ने कहा कि सीधे ए आर रहमान पर उंगली उठाने की बजाय पुलिस को आयोजकों से बात करनी चाहिए थी। ए आर रहमान अपने संगीत के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। वह उनका उस कॉन्सर्ट का आखिरी गाना था और सिर्फ एक मिनट बाकी बचा था। पुलिस अधिकारी स्टेज पर गए और सीधे ए आर रहमान से कॉन्सर्ट बंद करने को कहने लगे। पुलिस आयोजकों और अन्य संबंधित लोगों से बात कर सकती थी।
Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, यामिनी सिंह के साथ मचाई धूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें