फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना कुमारी ही नहीं, बॉलीवुड की इन हीरोइनों ने भी कम उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा

Wed, 01 Aug 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी का आज 85वां जन्मदिन है। उनका जन्म थियेटर कलाकार अली बख्स पारसी  के घर में 1 अगस्त, 1932 में हुआ था। मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। बतौर कलाकार मीना कुमारी ने काफी ख्याती बटोरी लेकिन मेहज 39 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने चाहने वालों को अलविदा कह दिया लेकिन भारतीय सिनेमा में अकेले मीना कुमारी ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिनका कम उम्र में निधन हो गया हो। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक नजर उन्हीं एक्ट्रेस पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी (1963-2018)
श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए थे। श्रीदेवी दुबई में फैमिली शादी में गई हुई थीं जहां वह बाथटब में मृत पाई गई थीं। दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मद्रास राज्य के शिवकाशी में हुआ था। उनकी मौत 24 फरवरी 2018 को हुई थी। उस समय उनकी उम्र 54 साल थी। उन्होंने अपना फिल्मी करियर तमिल फिल्मों से 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
जिया खान (1988-2013)
निशब्द, गजनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान का महज 25 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों से जिया ने जुहू स्थित सागर तरंग अपार्टमेंट में अपने घर पर फांसी लगा ली थी। 

4 of 6
मधुबाला (1933-1969)
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मधुबाला की। इनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। हालांकि 36 साल की उम्र में ही मधुबाला का निधन हो गया था। 24 फरवरी 1969 को उनके निधन से बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका लगा था। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में महल, अमर, चलती का नाम गाड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म मुगल-ए-आजम में काम किया था। उन्होंने मशहूर गायक किशोर कुमार से साल1960 में शादी की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
नूतन (1956-1991)
4 जून 1956 को मुंबई में जन्मी मशहूर एक्ट्रेस नूतन कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गई थीं। नूतन की मौत 21 फरवरी 1991 को मुंबई में ही हुई थी जिस समय उनकी उम्र 55 साल थी। यह इत्तेफाक ही है कि नूतन की मौत भी फरवरी में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीता बाली (1930- 1965)
इस कड़ी में एक्ट्रेस गीता बाली का भी नाम आता है। गीता मशहूर एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म "कॉबलर' से कर दी थी। गीता का जन्म 30 नवंबर 1930 को पाकिस्तान में हुआ था और 34 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। 21 जनवरी 1965 को मुंबई में उनकी मौत चेचक (स्मॉलपॉक्स) से हुई थी। गीता की मौत से शम्मी कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें