फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Indira Gandhi: इंदिरा गांधी पर बनी इन फिल्मों पर हुआ था बवाल, क्या कंगना की 'इमरजेंसी' दिखाएगी कमाल?

Sun, 17 Jul 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा का विषय उनकी एक फिल्म हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Movies On Indira Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा का विषय उनकी एक फिल्म हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री का फिल्म ने पहला लुक सामने आया था। सामने आए फिल्म के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं। फिल्म में इमरजेंसी और इंदिरा गांधी के जीवन से कई पहलू दिखाएं जाएंगे। कंगना की इमरजेंसी से पहले देश की पूर्व प्रधानमंत्री पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन पर जमकर बवाल हुआ था। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आंधी - फोटो : सोशल मीडिया

आंधी

1975 में बनी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आंधी' देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जीवन के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। फिल्म को उस दौर की केंद्र सरकार ने बैन कर दिया था। लेकिन बाद में भाजपा सरकार आने पर इस फिल्म को रिलीज किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 31 अक्टूबर - फोटो : सोशल मीडिया

31 अक्टूबर

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म '31 अक्टूबर' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित थी।  शिवाजी लोटन पाटिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को लेकर भी विवाद सामने आया था। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स को दंगा भड़काने वाला बताकर नौ सीन्स को काट दिया था।

4 of 5
'इंदु सरकार'

इंदु सरकार 

मशहूर फिल्म मेकर  मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार भी अपनी रिलीज के समय काफी चर्चा में रही थी। साल 2017 में इस फिल्म के पर्दे पर आते ही लोग भंडारकर को धमकाने लगे थे। इतना ही नहीं फिल्म के विरोध में लोग उन्हें चप्पल की माला तक पहनाने वाले थे। संजय गांधी की बेटी ने सेंसर बोर्ड से फिल्म को रिलीज न किए की भी अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौम दे हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

कौम दे हीरो

इंदिरा गांधी के हत्यारों पर बनी इस पंजाबी फिल्म पर भी काफी विवाद हुआ था। फिल्म में इंदिरा के दोनों हत्यारों को शानदार तरीके से पेश किया गया था, जिसके कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म को रिलीज कराने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने सेंसर बोर्ड से रिश्वत तक दी थी। फिल्म पास होने के बाद जैसा ही रिलीज होने वाली थी कि कांग्रेस को इस बारे में पता चल गया और इस फिल्म को बैन कर दिया गया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें