बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा का विषय उनकी एक फिल्म हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री का फिल्म ने पहला लुक सामने आया था। सामने आए फिल्म के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं। फिल्म में इमरजेंसी और इंदिरा गांधी के जीवन से कई पहलू दिखाएं जाएंगे। कंगना की इमरजेंसी से पहले देश की पूर्व प्रधानमंत्री पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन पर जमकर बवाल हुआ था। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-