पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो रामानंद सागर की 'रामायण' को रीटेलीकास्ट किया गया और दर्शकों ने एक बार फिर इसे देखा। 'रामायण' टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। 'रामायण' में सीता का रोल दीपिका चिखलिया ने निभाया था। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने सीता का किरदार निभाया है। आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो सीता बनकर परदे पर अवतरित हुईं। कुछ ने खूब वाहवाही लूटी तो कुछ जमकर ट्रोल भी हुईं।
दीपिका चिखलिया
सीता के किरदार में सबसे सफल अभिनेत्री रहीं दीपिका चिखलिया। सीता के किरदार में दीपिका ने ऐसी जान डाली थी, कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे, उनसे आर्शीवाद लेने के लिए लाइन में लगे रहते थे। दीपिका को आज भी टीवी की सीता के रूप में ही जाना जाता है। कहा जाता है कि माता सीता की लंबाई भगवान श्री राम के हृदय तक ही पहुंचती थी। क्योंकि, उनका निवास भी वहीं था। श्री राम के रूप में अरुण गोविल और माता सीता के रूप में दीपिका को देखकर भी वैसा ही प्रतीत होता है।