फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबा का ढाबा' पहुंचे बॉलीवुड के ये अभिनेता, कांता प्रसाद के खाने की यूं की तारीफ

Wed, 21 Oct 2020 01:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana
बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बुजुर्ग दंपती 'बाबा का ढाबा' पर खाना बेचने के लिए मशक्कत कर रहा था। इनका सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था। उनके वीडियो को कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया था और बुजुर्ग दंपती के लिए मदद की अपील की थी। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना 'बाबा का ढाबा' पर नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana
अपारशक्ति खुराना हाल ही में 'बाबा का ढाबा' पर पहुंचे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बाबा का ढाबा' के यहां का अपना एक वीडियो और तस्वीर साझा की है। वीडियो में अपारशक्ति खुराना उन लोगों के साथ भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने बाबा की मदद की और उनकी मजबूरी को सोशल मीडिया के जरिए बयां किया। 

विज्ञापन

3 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : file photo
साथ ही अपारशक्ति खुराना ने पोस्ट साझा करके 'बाबा का ढाबा' के खाने की तारीफ भी की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुकुल और तुशांत से मिलिए। दो नौजवान जो रोज सुबह छह बजे बाबा का ढाबा पर आ जाते हैं और बाबा और उनकी पत्नी की मदद करते हैं। इनकी नि:स्वार्थ मदद से मुझे बेहद खुशी हुई। ऐसे कई बाबा का ढाबा हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। शायद हम मुकुल और तुशांत से कुछ सीख लें और उनकी जिंदगी में कुछ खुशियां शामिल कर दें'।
 

4 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : file photo
अपारशक्ति खुराना ने अपने दूसरे पोस्ट में 'बाबा का ढाबा' के खाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'गौरव वासन से वादा किया था कि जब दिल्ली आऊंगा तो बाबा का ढाबा पर कुछ खाऊंगा। आखिरकार हमने खाया। सबसे अच्छा मटर पनीर खाया। गौरव आप पर गौरव है हम सबको, जो भी आपने बाबा के लिए किया'। सोशल मीडिया पर अपारशक्ति खुराना का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम
आपको बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क किनारे फुटपाथ पर अपना छोटा सा ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय बाबा कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादाम देवी रातों-रात मशहूर हो गए। दरअसल लॉकडाउन के बाद बुजुर्ग दंपती अपने इस ढाबे से गुजारे भर के पैसे भी नहीं निकाल पा रहे थे। एक फूड ब्लॉगर की 'बाबा का ढाबा' पर नजर पड़ी तो उसने बाबा के ढाबे की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो में बाबा रोते हुए दिख रहे हैं। ब्लॉगर ने लोगों से अपील की थी कि वह एक बार बाबा के ढाबे पर खाना खाने जरूर आएं। बस फिर क्या था बाबा रातों-रात मशहूर हो गए। 

पढ़ें: पीएम मोदी के राष्ट्र के संबोधन पर इस फिल्म निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें