फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के राष्ट्र के संबोधन पर इस फिल्म निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Wed, 21 Oct 2020 12:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 अक्तूबर) को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को कोरोना वायरस की महामारी से बचने और सभी सावधानियां बरतने की सलाह दी। पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद देश और फिल्मी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उनके भाषण की तारीफ भी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
शेखर कपूर - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने भी पीएम मोदी के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेखर कपूर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर राष्ट्र के नाम पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ की है। 
विज्ञापन

3 of 5
शेखर कपूर - फोटो : file photo
शेखर कपूर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी की जनता से हार्दिक अपील कोविड-19 के खिलाफ पहरे को बनाए रखने के लिए। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, खासतौर पर आने वाले त्योहार के सीजन में। हम सब इंफेक्शन के खिलाफ योद्धा है, संदेश को फैलाओ, कोरोना को नहीं, हम जीत जाएंगे।'
 
 

4 of 5
देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर शेखर कपूर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन भले खत्म हो गया है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को सफलता नहीं मिल जाती, तब तक लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत आज संभली हुई स्थिति में है और किसी भी सूरत में इसे बिगड़ने नहीं देना है। जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। इस दौरान उन्होंने मास्क पहनने की सलाह देते हुए कहा कि दो गज की दूरी और समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना बेहद आवश्यक है। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि वायरस भी खत्म हो गया है, ऐसे में हमें सतर्क रहने की विशेष जरूरत है।


पढ़ें: फिल्मों में सह कलाकारों के तौर पर मशहूर हुईं हिमानी शिवपुरी, जानें उनके बारे में खास बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें