बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की खास जोड़ियों में से एक है। इस वक्त दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन में वक्त बिता रहे हैं। उन्हें हाल ही में लंदन के एक रेस्तरां में लंच करते हुए देखा गया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी विजिट के दौरान क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों को भी उसी रेस्तरां में ले गए। इंस्टाग्राम पर रेस्तरां के शेफ ने दो दिनों की घटनाओं के अनुभव को साझा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि विराट और अनुष्का को खाने खिलाते हुए मुझे पता चला कि वो कितने विनम्र और प्रतिभाशाली हैं।
विराट और अनुष्का ने क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों के साथ जहां लंच किया, वो ट्रेंडिल किचन है। यहां के शेफ रिशिम सचदेवा हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी स्टोरी लिखकर पूरी घटना बताई है और कहा है कि एक बार लंच के बाद अनुष्का और विराट वहां रात के खाने के लिए फिर से भारतीय क्रिकटरों के साथ लौटे। शेफ ने लिखा कि 48 घंटे में कुछ भी हो सकता है।