कहते हैं फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां हर किसी का दिन आता है। किसी को ग्लैमर की दुनिया में जल्द ही सफलता मिल जाती है तो वही किसी को इस सफलता को पाने के लिए एक लंबा संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन कहते हैं न की अपनी सफलता को हर कोई नहीं संभाल पाता। फिल्म इंडस्ट्री में कब कौन छा जाए और कौन यहां से गुमनाम हो जाए इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हैं। कई सितारे तो फिल्म जगत में ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने समय में खूब शौहरत पाई, लेकिन आज वो पाई-पाई के मोहताज हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे हीरो के बारे में बता रहे हैं जो एक समय में अपने स्टाइल और अभिनय से हर अभिनेता को मात देते थे, लेकिन उनका अंत बहुत ही दर्दनाक था।
पाकिस्तान फिल्म जगत के चमकते सितारे थे वहीद मुराद
कई पाकिस्तानी सितारे ऐसे हैं जिन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। लेकिन आज हम आपको उस कलाकार के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में अपना जादू कुछ इस कदर बिखेरा की वो बाकी के कलाकारों के लिए एक खतरा बन गए। जैसे हिन्दी सिनेमा को दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, देवानंद सहित कई दिग्गज कलाकार मिले, ठीक उसी तरह पाकिस्तानी फिल्म जगत को भी मिला वहीद मुराद के रूप में एक चमकता सितारा। वहीद मुराद ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को उस मुकाम पर पहुंचाया जो शायद कम लोग ही कर पाते हैं। वह साउथ एशिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक थे।